मुंगेर, जून 7 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। जिले में भीषण गर्मी और उमस के बीच मौसम का मिजाज तेजी से बदलने वाला है। रविवार को मुंगेर का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, लेकिन हवा में नमी के कारण लोगों को 42 डिग्री सेल्सियस जैसी झुलसाने वाली गर्मी का अहसास हुआ। मौसम विभाग और कृषि विज्ञान केंद्र से मिले आंकड़ों के अनुसार, अगले पांच दिनों में मौसम में बड़ा उलटफेर देखने को मिलेगा। सोमवार को जहां पारा रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचेगा, वहीं सप्ताहांत में झमाझम बारिश से राहत मिलने की उम्मीद है। ​अगले 5 दिनों में पारे का उतार-चढ़ावः

गर्मी का सामना ​मौसम पूर्वानुमान के विश्लेषण के मुताबिक, आज सोमवार (8 जून) को मुंगेरवासियों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। इस दिन अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक जा सक...