मुंगेर, मई 17 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। केंद्र सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के निर्देश पर जिले के आदिवासी बहुल और सुदूर इलाकों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए सोमवार (18 मई) से विशेष अभियान शुरू हो रहा है। जनजातीय गरिमा उत्सव-2026 के तहत आयोजित होने वाले इस राष्ट्रव्यापी जन-भागीदारी सप्ताह का शुभारंभ जिला पदाधिकारी निखिल धनराज द्वारा समाहरणालय संवाद कक्ष में किया जाएगा। यह अभियान 25 मई तक चलेगा। ​ यह भी पढ़ें- मुंगेर में आज से जन भागीदारी सबसे दूर सबसे पहले सप्ताह का आगाजतीन प्रखंडों के 20 गांवों का चयनः ​जिले के अत्यंत पिछड़े और सुदूर क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारी की है। इसके तहत धरहरा, बरियारपुर और हवेली खड़गपुर प्रखंड के कुल 20 गांवों को चिन्हित किया गया है। इन गांवों में विशेष शिविर आयोज...