मुंगेर में अवैध हथियारों का जखीरा बरामद: 6 हथियार और 145 कारतूस के साथ तस्कर गिरफ्तार
मुंगेर, अगस्त 22 -- मुंगेर, निज संवाददाता। पूरबसराय थाना क्षेत्र के कमेला रोड स्थित एक मकान में चल रहे अवैध हथियारों के काले कारोबार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद किए हैं। शुक्रवार को टाउन थाने में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एसपी सैयद इमरान मसूद ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसका भाई मौके से फरार हो गया। एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि पूरबसराय थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कमेला रोड निवासी मोहम्मद इरशाद और उसका भाई मो. अरशद अपने घर से अवैध हथियारों और गोलियों की खरीद-बिक्री व तस्करी का धंधा चला रहे हैं। सूचना का सत्यापन होते ही सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.