मुंगेर, जून 8 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता।बिहार में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन की सख्ती के बावजूद माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। भारी-भरकम जुर्माने के बाद भी गिट्टी और बालू का अवैध खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला सोमवार का है, जहां जिला खनन विभाग की टीम ने श्री कृष्णा सेतु पर छापेमारी कर बिना चालान (माइनिंग पास) के गिट्टी लदे दो बड़े ट्रकों को जब्त किया है। विभाग ने दोनों ट्रकों पर कुल 22 लाख रुपये का जुर्माना ठोका है। जब्त ट्रकों में एक बिहार और दूसरा पश्चिम बंगाल का नंबर का है। इन्हें मुफस्सिल थाना के सुपुर्द कर दिया गया। ​अधिकारियों को देख भागे चालकः यह भी पढ़ें- दूसरे राज्यों से आने वाले खनिज परिवहन वाहनों के लिए 10 जून से ट्रांजिट पास अनिवार्यजिला खनन विभाग की छापेमारी जानकारी के अनुसार, जिला खनन पदाधिकारी कुमार रंजन ...