मुंगेर, अप्रैल 3 -- मुंगेर, एक संवाददाता। गुरुवार को मुंगेर नगर निगम द्वारा शहर में स्थाई एवं अस्थाई अतिक्रमण के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। यह अभियान कौड़ा मैदान स्थित गोला रोड से शुरू होकर शादीपुर रोड, जुबली बेल, गांधी चौक होते हुए एक नंबर ट्रैफिक तक चलाया गया। तेज धूप और गर्मी के बावजूद यह अभियान लगातार चलता रहा। अभियान के दौरान विशेष रूप से उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई, जिन्हें पूर्व में अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस दिया जा चुका था और अतिक्रमण हटाने के लिए दी गई समय सीमा समाप्त हो चुकी थी, लेकिन उन्होंने निर्धारित समय सीमा में अतिक्रमण नहीं हटाया था। ऐसी अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध जहां उनका अतिक्रमण हटाया गया वहीं उन पर जुर्माना भी लगाया गया। इसके अलावा अन्य अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध भी कार्रवाई ...