मुंगेर में अचानक बदले मौसम से राहत, दोपहर में रिमझिम बारिश के बाद शाम को फिर बढ़ी उमस
मुंगेर, जून 8 -- मुंगेर, निज संवाददाता।जिला मुख्यालय समेत आसपास के इलाकों में सोमवार को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। सुबह से ही पड़ रही तीखी धूप और असहनीय उमस भरी गर्मी के कारण लोग त्राहि-त्राहि कर रहे थे। इसी बीच दोपहर बाद लगभग 3:00 बजे आसमान में बादलों का डेरा जमा और तेज हवाओं के चलने के साथ ही मुंगेर शहर में हल्की बारिश शुरू हो गई। इस झमाझम फुहार और ठंडी हवा के झोंकों ने झुलसाती गर्मी से लोगों को फौरी राहत दी। हालांकि, यह राहत ज्यादा देर नहीं टिकी। शाम होते ही वातावरण में नमी बढ़ने के कारण फिर से भारी उमस हो गई। इसके साथ ही हवा बंद होते ही कीड़े-मकोड़ों का प्रकोप अचानक बढ़ गया, जिससे सड़कों से लेकर घरों तक लोग खासे परेशान नजर आए। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. यह भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.