मुख्य संवाददाता, मई 10 -- 124 किलोमीटर लंबी मुंगेर-मिर्जाचौकी ग्रीनफील्ड फोरलेन सड़क 30 जून तक बनकर तैयार हो जाएगी। सारी तैयारी अंतिम चरण में है। अब सिर्फ पैकेज-1 में पाटम से तेलिया तालाब के समीप आंशिक कंस्ट्रक्शन का काम और अकबरनगर के समीप बिजली ट्रांसमिशन के तार को ऊपर करना शेष रह गया है। सब कुछ ठीक रहा तो एक माह बाद इस सड़क से झारखंड और बंगाल जाना आसान हो जाएगा। ग्रीनफील्ड होने पर आसपास के गांवों की आबादी का सड़क पर आना नहीं के बराबर होगा तो गाड़ियां फर्राटा भरेंगी। सड़क का निर्माण वर्ष 2023 में शुरू हुआ था। लेकिन दो बार बाढ़ के चलते परियोजना का काम कुछ महीने लंबित रहा था। प्रोजेक्ट में देरी की वजह पैकेज-1 में मुंगेर के पारस एलाइनमेंट में बदलाव है। सड़क निर्माण का जिम्मा भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के पास है। एनएचएआई म...