हिन्दुस्तान ब्यूरो, मई 6 -- पटना की तर्ज पर मुंगेर-भागलपुर गंगा पथ पर मरीन ड्राइव का निर्माण जल्द शुरू होगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को इसके स्थल का निरीक्षण किया और शीघ्र निर्माण कार्य शुरू करने का निर्देश पदाधिकारियों को दिया है। मुख्यमंत्री ने प्रस्तावित मुंगेर (सफियाबाद)-बरियारपुर-घोरघट-सुल्तानगंज गंगा पथ एवं सुल्तानगंज- भागलपुर-सबौर गंगा पथ परियोजना की समीक्षा बैठक भी की। मुंगेर स्थित बबुआघाट पर बैठक में मुख्यमंत्री के समक्ष पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल ने परियोजना की जानकारी दी। मुंगेर भागलपुर गंगा पथ को इस तरह बनाया जायेगा जो शहर सुरक्षा बांध के रूप में भी काम करे। परियोजना की लागत 5327 करोड़ है। इसमें सरकार 40% एवं निजी डेवलपर 60% निवेश करेगा। परियोजना के लिए 699.06 एकड़ भूमि की जरूरत है। सीएम ने बिहार योग व...