मुंगेर, मार्च 26 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त प्रेम सिंह मीणा की अध्यक्षता में बुधवार को प्रमंडलीय सभागार में अनुशासनिक कार्यवाहियों के त्वरित निष्पादन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यालय से नामित उप-सचिव, मुख्य जांच आयुक्त निदेशालय, सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार, पटना के आलोक कुमार भी उपस्थित रहे। बैठक में मुंगेर प्रमंडल के जिलों, मुंगेर, खगड़िया, बेगूसराय, लखीसराय, जमुई एवं शेखपुरा, के नोडल पदाधिकारी-सह-अपर समाहर्ता (विभागीय जांच) ने अद्यतन प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। समीक्षा के दौरान लंबित मामलों की संख्या क्रमशः 3, 14, 8, 5 और 1 बताई गई।समीक्षा के क्रम में आयुक्त ने सभी नोडल पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि, प्रत्येक माह के तृतीय सोमवार को अपने-अपने जिलों में विभिन्न विभागों से संबंधित विभागीय कार्यवाह...