मुंगेर, फरवरी 10 -- मुंगेर, एक प्रतिनिधि। पुलिस केंद्र, मुंगेर स्थित बुनियादी प्रशिक्षण केंद्र में सोमवार को प्रशिक्षणरत प्रशिक्षु सिपाहियों की मध्यवर्ती प्रशिक्षण जांच (इंटरमीडिएट ट्रेनिंग एग्जामिनेशन) सफलतापूर्वक आयोजित की गई। इस जांच परीक्षा में शेखपुरा और नवगछिया से आए कुल 193 प्रशिक्षु सिपाहियों ने भाग लिया। यह मध्यवर्ती प्रशिक्षण जांच मुंगेर के पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद के नेतृत्व में ली गई। इस दौरान प्रशिक्षु सिपाहियों के अब तक के प्रशिक्षण, अनुशासन, शारीरिक क्षमता एवं विषयगत ज्ञान का मूल्यांकन किया गया। पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने बताया कि, प्रशिक्षण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से फाइनल परीक्षा से पूर्व इस प्रकार की जांच परीक्षाएं आयोजित की जाती हैं। उन्होंने कहा कि, सभी प्रशिक्षु सिपाहियों की अंतिम परीक्षा अप्...