मुंगेर, अप्रैल 3 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। कासिम बाजार थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए कई कांडों के आरोपी प्रिंस कुमार सिंह को अवैध हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। प्रिंस पर हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट सहित करीब आठ आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने बताया कि बीते 1 अप्रैल को कासिम बाजार थाना अंतर्गत बिन्दवाड़ा स्थित कटघर टोला में दो गुटों के बीच वर्चस्व को लेकर हिंसक मारपीट हुई थी। इस घटना में एक पक्ष द्वारा हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया गया था, जिसमें प्रिंस कुमार सिंह मुख्य नामजद अभियुक्त था।​घेराबंदी कर दबोचा गया अपराधीः​एसपी के निर्देश पर कासिम बाजार थाना के अपर थानाध्यक्ष सोनू कुमार और एएसआई नीरज दुबे की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बिन्दवाड़ा में छापेमारी की। पु...