मुंगेर, मई 28 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि।मुंगेर के पीर पहाड़ स्थित संतमत सत्संग आश्रम में कल यानि शनिवार को एक दिवसीय बहु क्षेत्रीय मासिक संतमत सत्संग का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर जमालपुर के नयागांव स्थित संतमत सत्संग आश्रम में गुरुवार को संतमत सत्संग समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। जिला प्रचार मंत्री राजन कुमार चौरसिया ने जानकारी दिया कि पीर पहाड़ आश्रम में आयोजित होने वाले इस विशाल सत्संग कार्यक्रम में संतमत के कई प्रसिद्ध संत एवं विद्वान श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक संदेश देंगे। कार्यक्रम में स्वामी निर्मल बाबा, स्वामी नंदन बाबा, विद्यानंद प्रसाद एवं रामबदन दास सहित कई संत-महात्मा प्रवचन करेंगे। इसके अलावा भजन-कीर्तन और सामूहिक भंडारा का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सत्संग का उद्देश्य लोगों को आ...