मुंगेर, अप्रैल 19 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश संगम साहु शनिवार को मुंगेर पहुंचे। बांका से लौटने के क्रम में परिसदन (सर्किट हाउस) आगमन पर जिला प्रशासन की ओर से उनका स्वागत किया गया। जिलाधिकारी निखिल धनराज ने मुख्य न्यायाधीश को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान उनके साथ पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद भी मौजूद रहे। परिसदन में अल्प विश्राम के दौरान मुख्य न्यायाधीश ने जिले की विधि-व्यवस्था एवं न्यायिक प्रक्रियाओं की जानकारी ली। ​जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्य न्यायाधीश बांका के कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे, इसी क्रम में वे कुछ समय के लिए मुंगेर रुके। यह भी पढ़ें- जिला स्तरीय मॉनिटरिंग कमिटी की बैठक में 30 महत्वपूर्ण एजेंडों पर चर्चा उन्होंने प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारियों से कानून-व्यवस्था के संद...