लखीसराय, अप्रैल 8 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। सोमवार की देर रात खेले गए सीनियर महिला फुटबॉल चैंपियनशिप के प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मुंगेर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वैशाली को 4-1 से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। 70 मिनट के इस रोमांचक मुकाबले में दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया, लेकिन पहले हाफ में मुंगेर की टीम पूरी तरह हावी रही। मैच के 16वें मिनट में जर्सी नंबर 10 की खिलाड़ी सपना कुमारी ने पहला गोल दागकर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके तुरंत बाद 17वें मिनट में जर्सी नंबर 4 की लूसी कुमारी ने गोल कर बढ़त 2-0 कर दी। पहले हाफ के 38वें मिनट में लूसी कुमारी ने अपना दूसरा और टीम का तीसरा गोल दागकर स्कोर 3-0 कर दिया। मध्यांतर के बाद वैशाली की टीम ने वापसी की कोशिश की और 48वें मिनट में जर्सी नंबर 11 की वैभवी राज सिंह न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.