मुंगेर, अप्रैल 11 -- मुंगेर, एक संवाददाता। नगर निगम मुंगेर में वार्ड पार्षदों के बीच गुटबाजी अब खुलकर सामने आ गई है। बजट की तिथि को लेकर पार्षद दो खेमों में बंटे नजर आ रहे हैं, जिससे निगम की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। ज्ञात हो कि, गुरुवार को डिप्टी मेयर के नेतृत्व में एक गुट ने बजट की निर्धारित तिथि 13 अप्रैल को बढ़ाने की मांग को लेकर कई वार्ड पार्षदों के हस्ताक्षरयुक्त आवेदन नगर आयुक्त को सौंपा था। इस गुट का तर्क है कि, सशक्त स्थाई कमेटी के चुनाव को लेकर वार्ड पार्षदों को बजट पढ़ने का समय नहीं मिल रहा है, जो आवश्यक है। ऐसे में, वर्तमान परिस्थितियों में बजट पर व्यापक विचार-विमर्श नहीं हो सकेगा। इसके लिए अतिरिक्त समय आवश्यक है। अतः बजट चुनाव के बाद कराया जाए।वहीं, इसके विपरीत शुक्रवार को 32 वार्ड पार्षदों ने एकजुट होकर मेयर को हस्ताक्ष...