मुंगेर, मई 4 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। आमजन की समस्याओं के त्वरित और संवेदनशील समाधान के लिए सोमवार को समाहरणालय में जन समाधान सह जन सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी निखिल धनराज ने जनता दरबार में आए नागरिकों की फरियाद को बेहद गंभीरता से सुना और मौके पर मौजूद अधिकारियों को पारदर्शिता के साथ कार्रवाई करने के कड़े निर्देश दिए। जन सुनवाई के दौरान कुल 18 फरियादियों ने अपनी समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखीं। प्राप्त आवेदनों में सबसे अधिक मामले भूमि विवाद से जुड़े पाए गए। इन मामलों पर कड़ा रुख अपनाते हुए डीएम ने संबंधित अंचल एवं राजस्व पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे प्राथमिकता के आधार पर स्थलीय जांच करें और विवादों का जल्द से जल्द निपटारा सुनिश्चित करें। यह भी पढ़ें- डीएम ने आठ फरियादियों की सुनीं शिकायतें उन्होंने स्पष्ट किया...