मुंगेर, मई 11 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। जिला परिषद की विशेष बैठक आज 12 मई मंगलवार को बुलाई गई है। जिला परिषद सभागार में आयोजित होने वाली इस बैठक में बजट पर चर्चा होगी। मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सह डीडीसी अजीत कुमार सिंह ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्ष साधना देवी करेंगी। यह विशेष बैठक वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट को अंतिम रूप देने के लिए बुलाई गई है। बैठक में ग्रामीण विकास की योजनाओं के लिए राशि आवंटन पर सदस्य अपनी राय रखेंगे। सड़क, नाली, पेयजल, पंचायत भवन, आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य केंद्र व सिंचाई योजनाओं के बजट पर विस्तृत चर्चा होगी। 15वें वित्त आयोग व छठे राज्य वित्त आयोग से प्राप्त राशि के उपयोग की रूपरेखा भी तय की जाएगी। यह भी पढ़ें- जिला पंचायत बोर्ड बैठक में 103 करोड़ से अधिक का बजट पेश मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि ब...