मुंगेर, अगस्त 24 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। प्रेक्षागृह में रविवार को दी मुंगेर-जमुई सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक की आमसभा आयोजित की गई। इसमें बिहार राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड के अध्यक्ष रमेश चंद्र चौबे, बैंक के निदेशक मंडल के सदस्य, पूर्व अध्यक्ष विनोद सिंह सहित अन्य प्रतिनिधि शामिल हुए। अध्यक्षता उपाध्यक्ष श्रीकांत यादव ने की, जबकि संचालन अधिवक्ता दीपक कुमार ने किया। आमसभा में बैंक की वार्षिक कार्ययोजना, पिछले वित्तीय वर्ष के कार्यों और आगामी लक्ष्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य अतिथि बिहार राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड के अध्यक्ष रमेश चंद्र चौबे ने कहा कि मुंगेर-जमुई सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक की आमसभा में किसानों और ग्राहकों के हित से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाते हैं, जिन्हें आमसभा की स्वीकृति प्रदान की जाती है। बैंक का उद्देश्य समाज...