मुंगेर, अप्रैल 8 -- मुंगेर, निज संवाददाता। मुंगेर और जमालपुर के शहरी इलाकों के लिए स्वच्छ ईंधन का सपना अब धरातल पर उतरने लगा है। पाइप्ड नेचुरल गैस परियोजना के तहत बुनियादी ढांचे के विस्तार में बड़ी सफलता मिली है। अब तक शहर के विभिन्न मोहल्लों में कुल 5570 मीटर पाइपलाइन बिछाने का कार्य सफलता पूर्वक पूरा कर लिया गया है। इस बुनियादी ढांचे के तैयार होने के साथ ही 2198 उपभोक्ताओं के घरों में गैस की कमीशनिंग कर आपूर्ति भी शुरू कर दी गई है। अब इन परिवारों को भारी-भरकम एलपीजी सिलेंडर के झंझट और खत्म होने के डर से मुक्ति मिल गई है।प्रशासन का सख्त रुख: कनेक्शन लेना अनिवार्यःइस परियोजना को लेकर जिला प्रशासन ने भी कड़ा रुख अख्तियार किया है। डीएम ने स्पष्ट किया कि स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 24 मार्च 2026 की राजपत्र अधिसूचना के तहत प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.