मुंगेर, मई 12 -- मुंगेर, राजेश कुमार। प्रधानमंत्री की हालिया अपील के बाद देशभर के सराफा बाजारों की तरह मुंगेर के स्वर्ण कारोबारियों में हलचल मच गयी है। शहर के पारंपरिक सर्राफा बाजार से लेकर नए ज्वेलरी शोरूम तक कारोबारी भविष्य को लेकर सतर्क नजर आ रहे हैं। बड़े कारोबारी जहां वैश्विक उतार-चढ़ाव, आयात लागत और घटते मार्जिन की बात कर रहे हैं, वहीं छोटे सुनारों और कारीगरों को रोजगार संकट की आशंका सताने लगी है। लेकिन, उनका यह भी कहना है कि, फिलहाल प्रधानमंत्री की अपील का कोई असर नहीं है। वे यह भी अनुमान लगा रहे हैं कि, स्थानीय स्तर पर प्रधानमंत्री की अपील का स्वर्ण व्यवसाय पर बहुत अधिक असर नहीं पड़ेगा। क्योंकि, अभी शादी- विवाह का सीजन चल रहा है। शादी-विवाह में भावनात्मक कारणों से लोग सोने की खरीदारी करते हैं। लेकिन, सोने की खरीद वैसे लोग बंद कर स...