मुंगेर के रजी और रामरक्षा ने बढ़ाया मान
मुंगेर, अप्रैल 18 -- मुंगेर, निज संवाददाता। बिहार स्टेट सीनियर विमेंस फुटबॉल चैंपियनशिप के फाइनल में मुंगेर के दो अनुभवी रेफरियों ने अपनी निर्णायक भूमिका से जिले का नाम रोशन किया है। लखीसराय में आयोजित इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के सफल संचालन के बाद जिले के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है। खेल प्रवक्ता महमूद आलम ने बताया कि चुरंबा निवासी रजी अहमद और जमालपुर के रामरक्षा यादव की नियुक्ति बिहार फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा की गई थी। रजी अहमद, जो 2006 से मैदान पर अपने सटीक फैसलों के लिए जाने जाते हैं, ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान रेफरी की जिम्मेदारी निभाई। वहीं, 2011 से रेफरिंग कर रहे रामरक्षा यादव ने छह मैचों में निर्णायक की भूमिका अदा की। रामरक्षा 2006 में स्पोर्ट्स कोटा से रेलवे में भर्ती हुए थे और 2016 तक बतौर खिलाड़ी भी जिले का प्रतिनिधित्व कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.