मुंगेर, मार्च 31 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। सोमवार को समाहर्ता कार्यालय स्थित सभाकक्ष में जिला प्रशासन की ओर से मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा के जिला टॉपर्स के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने टॉप-10 में स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर एसपी सैयद इमरान मसूद, डीडीसी अजीत कुमार सिंह और डीईओ कुणाल गौरव भी मौजूद रहे।​बेटियों की सफलता सशक्त समाज का प्रमाण: डीएम​मेधावियों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि मुंगेर के बच्चों ने अपनी प्रतिभा से जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने विशेष रूप से छात्राओं के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा, लड़कियों का शानदार परीक्षा परिणाम इस बात का प्रमाण है कि वे एक सशक्त और शिक्षित समाज के निर्माण के लिए खुद को त...