मुंगेर, मार्च 20 -- मुंगेर, निज संवाददाता। मुख्यमंत्री की 'समृद्धि यात्रा' के दौरान गुरुवार को सफियाबाद हवाई अड्डे पर उस वक्त अफरा-तफरी और भारी आक्रोश की स्थिति पैदा हो गई, जब मुंगेर के पूर्व विधायक प्रणव कुमार यादव को सुरक्षाकर्मियों ने सरेआम मंच पर चढ़ने से रोक दिया। जिस कारण पूर्व विधायक को बैरंग वापस लौटना पड़ा। ​हैरानी की बात यह रही कि जहां एक ओर सत्तापक्ष के वर्तमान और पूर्व पदाधिकारियों की फौज मंच पर शोभा बढ़ा रही थी, वहीं क्षेत्र के एक कद्दावर पूर्व विधायक को सुरक्षा घेरे के बाहर खड़ा कर दिया गया। जैसे ही प्रणव कुमार यादव मंच की ओर बढ़े, सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोक लिया। उन्होंने शालीनता से अपना परिचय भी दिया, लेकिन सुरक्षा में तैनात कर्मियों ने दो टूक शब्दों में कह दिया-पटना से आई लिस्ट में आपका नाम नहीं है।​अपमान की राजनीति? अपनों ...