मुंगेर के पिस्टलों समेत पुलिस ने तीन तस्कर दबोचे
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 2 -- मुजफ्फरनगर शहर कोतवाली पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले तीन शातिरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों से चार मुंगेर के पिस्टल, 6 खाली मैगजीन, 7 तमंचे, एक कार व एक बाइक बरामद की है। तस्कर मेरठ जनपद से अवैध हथियार यूपी के कई जिलों व उत्तराखंड में डिमांड पर सप्लाई कर रहे थे। यह भी पढ़ें- पंजाब में चार हथियार तस्कर पकड़ेतस्करों की गिरफ्तारी पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता करते हुए एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि शहर कोतवाली पुलिस संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि काली नदी पुल के पास बाइक संदिग्ध व्यक्ति मौजूद है। उनके पास अवैध हथियार मौजूद है और उनसे एक व्यक्ति अवैध असलाह लेने के लिए आना वाला है। थाना प्रभारी बृजेश कुमार शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.