मुंगेर, जून 19 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। जिले के कई आयुष्मान आरोग्य मंदिरों (हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर) में डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आई है। भाव्या सिस्टम के संचालन में बरती जा रही इस सुस्ती के कारण ओपीडी में आने वाले मरीजों का पूरा डाटा पोर्टल पर दर्ज नहीं हो पा रहा है। हालिया रिपोर्ट के अनुसार, 8 से 13 जून के बीच कई केंद्रों पर मरीजों का ऑनलाइन पंजीकरण तो कर लिया गया, लेकिन उनका ऑनलाइन प्रिस्क्रिप्शन (पुर्जा) तैयार नहीं किया गया। ​

चुरंबा और बनौली केंद्र फिसड्डीः ​समीक्षा रिपोर्ट के मुताबिक, सबसे खराब स्थिति सदर प्रखंड स्थित शहरी एचडब्लूसी चुरंबा और टेटियाबंबर प्रखंड के एचडब्लूसी बनौली की रही। एचडब्लूसी चुरंबा में इस अवधि के दौरान ओपीडी में चार मरीजों का पंजीकरण हुआ, लेकिन एक भी मरीज का ऑनलाइन प्...