मुंगेर, जून 10 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। शिक्षा विभाग में साइबर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। मुंगेर जिले के मध्याह्न भोजन कार्यक्रम पदाधिकारी मो.फारूक अहमद का मोबाइल नंबर साइबर ठगों ने हैक कर लिया है। हैक करने के बाद ठग उनके नाम पर 500 से अधिक लोगों को संदेश भेजकर सहायता के नाम पर राशि ऐंठने की कोशिश कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार साइबर अपराधियों ने एमडीएम डीपीओ का व्हाट्सएप और कॉलिंग नंबर अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद उनके संपर्क सूची में मौजूद शिक्षकों, प्रधानाध्यापकों, विभागीय कर्मियों और परिचितों को संदेश भेजा गया। संदेश में इमरजेंसी बताकर यूपीआई या खाते में तुरंत 5 से 10 हजार रुपये भेजने की मांग की गई। कई लोगों को 'बेटी की तबीयत खराब' और 'एक्सीडेंट' जैसे बहाने बनाकर भावनात्मक दबाव भी बनाया गया। यह भी पढ़ें- परिहार विधायक को व्हा...