मुंगेर, जनवरी 3 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर में वायु गुणवत्ता की स्थिति लगातार गंभीर और खतरनाक बनी हुई है। ठंड, घना कोहरा और कमजोर हवाओं के कारण हवा में प्रदूषक तत्व लंबे समय तक बने हुए हैं। शुक्रवार की सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 271 दर्ज किया गया, जो 'खराब' श्रेणी में आता है। कोहरे का असर यातायात, बाजार और आम जनजीवन पर साफ तौर पर देखने को मिला। शुक्रवार की सुबह मुंगेर घने कोहरे की चपेट में रहा। दृश्यता बेहद कम होने के कारण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम सी गई। स्थिति यह थी कि, लगभग 10 मीटर की दूरी पर कुछ नहीं दिखाई दे रहा था। इसके साथ ही कोहरे की बूंदें वर्षा की नन्ही बूंद की तरह जमीन पर गिर रहा था। ऐसे में, वाहन चालक हैडलाइट्स जलाकर बेहद धीमी गति से वाहन चलाते नजर आए। कई स्थानों पर यातायात प्रभावित रहा, जिससे लोगों को दफ्तर...