मुंगेर की सांस्कृतिक धरोहर का डिजिटाइजेशन: पांडुलिपि सर्वेक्षण में सहयोग देने वालों को डीएम ने किया सम्मानित
मुंगेर, सितम्बर 2 -- मुंगेर, निज संवाददाता। जिले में भारत सरकार के महत्वाकांक्षी 'ज्ञान भारतम् मिशन' के तहत राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण और डिजिटाइजेशन का काम तेजी से चल रहा है। इस ऐतिहासिक पहल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले संस्थानों और निजी संग्रहकर्ताओं को मंगलवार को समाहरणालय में जिला पदाधिकारी (डीएम) द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार द्वारा जिले में संचालित इस अभियान के तहत खानकाह, श्री कृष्ण सेवा सदन जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं और व्यक्तिगत संग्रहकर्ताओं ने अपने पास मौजूद प्राचीन एवं दुर्लभ पांडुलिपियों को डिजिटाइजेशन के लिए उपलब्ध कराया है। डीएम ने सम्मान समारोह के दौरान सभी के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि प्राचीन पांडुलिपियां केवल ऐतिहासिक दस्तावेज नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध ज्ञान, साह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.