मुंगेर, मार्च 30 -- ​संग्रामपुर, एक संवाददाता। ​बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में संग्रामपुर प्रखंड की राखी कुमारी ने अपनी मेधा का लोहा मनवाया है। प्लस टू उच्च विद्यालय, मंझगांय की छात्रा राखी ने 500 में से 478 अंक (95.6%) प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार में, बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।​डॉक्टर बनकर समाज सेवा का लक्ष्यःराखी ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के साथ-साथ अपने शिक्षकों को दिया है। उन्होंने बताया कि विद्यालय के अलावा 'महादेव ज्ञान सरोवर' कोचिंग के शिक्षक विद्याधर मिश्रा, चंदन कुमार और विभाष कुमार के मार्गदर्शन ने उनकी राह आसान की। राखी ने कहा, नियमित पढ़ाई और इंटरनेट के माध्यम से कठिन विषयों की तैयारी ने मुझे लक्ष्य तक पहुंचाया। अब...