मुंगेर, अक्टूबर 1 -- मुंगेर, निज संवाददाता। सेवा, समर्पण और संकल्प के 5 स्वर्णिम वर्ष पूरे होने पर मुंगेर इमरजेंसी हॉस्पिटल ने स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में एक नया मील का पत्थर स्थापित किया है। इस अवसर पर अस्पताल के निदेशक डॉ. हर्षवर्धन ने क्षेत्रवासियों के प्रति असीम कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके अटूट विश्वास को अपनी सबसे बड़ी शक्ति बताया। डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि अस्पताल की नींव रखते समय निजी क्षेत्र में सेवा भावना की कमी थी। ऐसे दौर में मुनाफे को पीछे छोड़ केवल इंसानियत को प्राथमिकता दी गई। उनके अनुसार, चिकित्सा आजीविका का साधन नहीं बल्कि एक पवित्र साधना है। मुंगेर का हर नागरिक उनके परिवार का हिस्सा है और उनका अटल प्रण है कि यहाँ पैसों या संसाधनों की कमी के कारण किसी गरीब या असहाय का इलाज नहीं रुकेगा。

हर आपदा में ढाल बनकर खड़े रहने का ...