भागलपुर, अगस्त 16 -- मुंगेर से राजेश कुमार की रिपोर्ट ​लाल दरवाजा से तीन वर्षीय मासूम के अपहरण मामले में मुंगेर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले की मुख्य सूत्रधार और फरार चल रही बिचौलिया संगीता को गिरफ्तार कर लिया है।​जांच के अनुसार, संगीता ने ही बेगूसराय की नीलम देवी और मुंगेर के नीरज यादव के बीच कड़ी का काम करते हुए बच्चे का सौदा 3 लाख रुपये में तय कराया था। पुलिस की विशेष टीम लगातार उसकी तलाश में छापेमारी कर रही थी। संगीता की गिरफ्तारी के साथ ही इस अंतर्राज्यीय बच्चा चोरी और खरीद-फरोख्त गिरोह के सभी प्रमुख अपराधी पर पुलिस का शिकंजा कस गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...