भागलपुर, फरवरी 16 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार की देर शाम प्रखंड के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र से धूमधाम के साथ भगवान शिव की भव्य बारात निकली। जिसमें भूत-पिशाच, देवी देवता और विविध पात्रों की मनोरम झांकियों के बीच निकली बारात ने पूरे गांव और नगर क्षेत्र का भ्रमण किया। शिव बारात में बच्चों से लेकर युवाओं तक सभी रंग बिरंगी शिव बारात में भक्ति भाव और उमंग उल्लास के साथ शामिल हुए। नगर क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक धरोहर पंचबदन शिव मंदिर, सिटी प्राइड स्कूल के समीप शिवालय, दुलारपुर शिव मंदिर, प्रखंड कार्यालय शिवालय, थाना शिवालय, केशवानी ठाकुरबाड़ी, मारवाड़ी टोला शिवालय, कंटिया बाजार शिवालय और राजगंज शिवालय सहित ग्रामीण क्षेत्र के पहाड़पुर, लोहची, बहिरा, शामपुर, कौड़िया, गोनई, अग्रहन, मुज्जफरगंज, खंडबिहारी, धपरी...