भागलपुर, मार्च 30 -- मुंगेर, निज संवाददाता। स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में मुंगेर जिले ने राज्य स्तर पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। बिहार सरकार द्वारा फरवरी माह के लिए जारी की गई हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की रैंकिंग में मुंगेर को प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। इस सूची में वैशाली जिला पहले पायदान पर रहा है। सिविल सर्जन डॉ. राजू ने बताया कि जिले में संचालित कुल 193 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर मरीजों को दी जा रही गुणवत्तापूर्ण सेवाओं के आधार पर यह रैंकिंग तय की गई है। इन केंद्रों पर ओपीडी, प्रसव पूर्व जांच, योग, टीकाकरण, परिवार नियोजन और एनसीडी जैसी महत्वपूर्ण सुविधाएं नियमित रूप से उपलब्ध कराई जा रही हैं। डॉ. राजू के अनुसार, जिला स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा का ही परिणाम है कि मुंगेर ने 38 जिलों के बीच ...