भागलपुर, सितम्बर 19 -- मुंगेर से त्रिपुरारी मिश्रा की रिपोर्ट ​सफियासराय थाना क्षेत्र के बिजली कार्यालय के पास शनिवार को बदमाशों ने 10वीं के छात्र इशांत कुमार (16) की कनपटी में गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक सफियाबाद निवासी चंदन कुमार का पुत्र था।​परिजनों के मुताबिक, 2-3 माह पूर्व बहन के साथ हुई छेड़खानी का विरोध करने पर आरोपियों से विवाद चल रहा था। शनिवार को आरोपी निरंजन कुमार और आयुष कमल ने समझौते के बहाने फोन कर इशांत को बुलाया और बातचीत के बजाय गोली मार दी। घायल अवस्था में उसे सदर अस्पताल लाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।​घटना की सूचना पर अस्पताल पहुंचे एसपी सैयद इमरान मसूद ने परिजनों से जानकारी ली। एसपी ने बताया कि बहन से छेड़खानी के पुराने विवाद में हत्या की बात सामने आई है। दो नामजद आरोपियों की पहचान कर ली गई है और गिरफ...