भागलपुर, फरवरी 11 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। वी बी जी राम जी योजना के व्यापक प्रचार प्रसार को लेकर बुधवार को सदर प्रखंड के मनरेगा सभागार में प्रेस प्रतिनिधियों तथा जनप्रतिनिधियों के साथ आवश्यक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए पीओ प्रमोद मिस्त्री ने कहा कि मनरेगा की जगह अबमजदूरों को 100 दिन की जगह 125 दिन के काम की गारंटी वी बी जी राम जी योजना के तहत दिया जाएगाइस योजना के तहत जल संचय, जल निकासी शिक्षा भवन सहित बाढ़ नियंत्रण प्रबंधन आदि विषयों पर योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा सकेगा । उन्होंने बताया किलोग भरम में नहीं रहे। मनरेगा से भी अधिक दिनों की गारंटी विकसित भारत योजना के तहत दिया गया। इस अवसर पर विभिन्न पंचायत के मुखिया एवं अन्य प्रतिनिधि व मीडिया कर्मी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.