भागलपुर, मार्च 5 -- मुंगेर, एक संवाददाता। विधिज्ञ संघ, मुंगेर की वर्तमान कार्यप्रणाली को लेकर अधिवक्ताओं के बीच असंतोष और आक्रोश बढ़ता जा रहा है। कई अधिवक्ताओं का आरोप है कि, संघ की प्रशासनिक व्यवस्था अव्यवस्थित हो गई है और संघ की आय-व्यय से जुड़ी जानकारी आम सदस्यों के सामने सार्वजनिक नहीं की जा रही है। अधिवक्ताओं का कहना है कि, संघ के आम सदस्यों की गाढ़ी कमाई से जमा होने वाले धन के उपयोग को लेकर पारदर्शिता का अभाव है। उनका आरोप है कि, त्योहारों के अवसर पर भी आम अधिवक्ताओं को किसी प्रकार का लाभ नहीं मिल पा रहा है। संघ के अंदर वित्तीय अनियमितता और कुव्यवस्था को लेकर अधिवक्ताओं के बीच लगातार चर्चा हो रही है। कुछ अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया है कि, संघ की वर्तमान स्थिति अराजक होती जा रही है और यदि जल्द पारदर्शिता बहाल नहीं की गई तो स्थिति और तना...