भागलपुर, मई 4 -- आरटीआर हवेली खड़गपुर से दुर्गेश सिंह की रिपोर्ट हवेली खड़गपुर में हर दिन जाम की स्थिति से आमजन काफी परेशान है। आलम यह है कि नंदलाल बसु चौक से लेकर अंबेडकर चौक और तारापुर मोड़ तक प्रतिदिन जाम की स्थिति बनी रहती है। जिसमे लोग घंटों देर तक जाम में फंसे रहते है। जबकि प्रशासन की ओर से नंदलाल बसु चौक, आंबेडकर चौक पर पुलिसबलों की प्रतिनियुक्ति ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने को लेकर किया गया है लेकिन उसके बावजूद बड़े बड़े मालवाहक वाहन के साथ बस, ट्रक और छोटी कारें भी जाम में फंसा रहता है। बताया जा रहा है कि नंदलाल बसु चौक के समीप मोड़ के संकरा होने की वजह से हर दिन जाम की स्थिति से आमजनों को परेशान होना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- विक्रमशिला सेतु हादसा : नवगछिया-भागलपुर के बीच स्टीमर सेवा होगी शुरू इधर सोमवार को भी संत टोला से लेक...