भागलपुर, अप्रैल 16 -- धरहरा, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय में गुरुवार को प्रधानमंत्री सूर्य योजना के तहत हर घर मुफ्त बिजली योजना के लिए प्रखंड स्तरीय कार्यालय का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी अनीषा कुमारी ने फीता काटकर किया। इस मौके पर उन्होंने बताया कि योजना के तहत लाभुकों को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही घरों में सोलर सिस्टम लगाने पर 78 हजार रुपये तक की सब्सिडी दी जाएगी, जिससे आम लोगों पर आर्थिक बोझ में काफी कमी आएगी। जोनल इंचार्ज बी.के. भारती ने जानकारी देते हुए बताया कि एक केबी पर 30 हजार, दो केबी पर 60 हजार और तीन केबी पर 78 हजार रुपये तक सब्सिडी का प्रावधान है। यह भी पढ़ें- सौर ऊर्जा को अपनाकर पर्यावरण संरक्षण में योगदान दें सभी उन्होंने कहा कि यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों में ऊर्जा आत्मन...