भागलपुर, जनवरी 27 -- तारापुर, निज संवाददाता। तारापुर अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत असरगंज नगर पंचायत के जलालाबाद स्थित आवासीय मदर टेरेसा ज्ञान मंदिर विद्यालय परिसर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार को देशभक्ति से ओत-प्रोत भव्य एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रशासन के नेतृत्व में बच्चों द्वारा निकाली गई प्रभातफेरी से हुआ। प्रभातफेरी के दौरान बच्चों के देशभक्ति नारों और गीतों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। इसके पश्चात विद्यालय परिसर में प्राचार्य कवि गुप्ता ने विद्यालय परिवार की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया। मौके पर उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। कार्यक्रम से पूर्व विद्यालय के संस्थापक एवं पूर्व प्राचार्य स्व. रामचंद्र गुप्ता के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्...