भागलपुर, मई 2 -- मुंगेर से त्रिपुरारी मिश्रा की रिपोर्ट बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत शनिवार को विशेष हेलीकॉप्टर से सफियाबाद हवाई अड्डे पहुंचे, जहां से उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आगामी मुंगेर दौरे की तैयारियों का विस्तृत निरीक्षण किया। मुख्य सचिव ने अधिकारियों के साथ पोलो मैदान स्थित कार्यक्रम स्थल और विश्व प्रसिद्ध बिहार योग विद्यालय (योगाश्रम) का दौरा कर सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।​समीक्षा के दौरान मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर रूपरेखा के अनुरूप सभी तैयारियां समय पर पूरी कर ली जाएं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भगवान तिरुपति बालाजी के भव्य आयोजन में सम्मिलित होंगे। इसके अतिरिक्त, वे योगाश्रम का भ्रमण करेंगे और सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित र...