भागलपुर, अप्रैल 6 -- मुंगेर। मुंगेर विश्वविद्यालय के लिए प्रस्तावित भूमि के सीमांकन का कार्य प्रारंभ हो गया है। इस दौरान विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो घनश्याम राय एवं कुलानुशासक प्रो जयंत कुमार ने स्थल पर पहुंचकर जमीन मापी कार्य का निरीक्षण किया। भरी दुपहरी में 2:00 बजे दिन में दोनों अधिकारियों ने सीमांकन के लिए निर्धारित बिंदुओं का बारीकी से जायजा लिया और कार्य की प्रगति की समीक्षा की। जमीन मापी का कार्य सहायक जिला भू-अर्जन पदाधिकारी राजेश कुमार के नेतृत्व में किया जा रहा है। टीम में विभागीय अमीन संजय कुमार एवं श्रवण कुमार, साथ ही चैनमैन साहिल कुमार और अभिजीत कुमार शामिल हैं। कड़ी धूप के बावजूद पूरी टीम ने मेहनत करते हुए सीमांकन कार्य को गति दी। अधिकारियों ने कार्य को समयबद्ध और पारदर्शी ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्ता...