भागलपुर, मार्च 6 -- हवेली खड़गपुर। गुरुवार की देर रात हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के नगर परिषद के मारवाड़ी टोला स्थित रानी सती मंदिर में अज्ञात चोरों ने राम दरबार में विभिन्न देवी देवताओं की प्रतिमा की मुकुट, धनुष और अन्य आभूषण समेत लगभग सवा किलो चांदी की चोरी कर ली। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की देर रात नगर के मारवाड़ी टोला स्थित रानी सती मंदिर में अज्ञात चोरों ने बेखौफ होकर चोरी की अंजाम दिया। चोर मंदिर के राम दरबार से चांदी की तीन मुकुट, तीन झांप और दो तीर-धनुष की चोरी कर ली। शुक्रवार की सुबह जब पुजारी ने मंदिर का ताला खोलकर देखा तो मंदिर में सामान बिखरा पड़ा था और विभिन्न देवी देवताओं की प्रतिमा से मुकुट, झांप और तीर धनुष गायब थे। जिसके बाद इसकी सूचना मारवाड़ी समाज के सदस्यों को दी। चोरी की घटना की खबर मिलते ही समाज के सदस्य और आसप...