भागलपुर, मार्च 5 -- मुंगेर, नगर संवाददाता। आदर्श थाना जमालपुर अंतर्गत छोटी केशोपुर में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, इधर घटना के बाद परिवार जनों का रो-रो कर बुरा हाल है। गुरुवार की सुबह सबको पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। जहां परिवार वालों ने जानकारी देते हुए बताया मृत व्यक्ति मानसिक रूप से विक्षिप्त था। जिसका इलाज भागलपुर से चल रहा था। अचानक बुधवार के रात्रि में पंखे में फंदा लटक कर युवक ने खुदकुशी कर ली। इधर घटना के बाद से परिवार जनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...