भागलपुर, मई 2 -- धरहरा (मुंगेर) से प्रवीण सिंह की रिपोर्ट धरहरा थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में शुक्रवार की रात चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। यह घर रिटायर्ड शिक्षक गोपाल सिंह का बताया जा रहा है, जो सपरिवार उत्तर प्रदेश में रहते हैं। बताया जा रहा है कि चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला जस का तस छोड़ दिया, जिससे अंदेशा है कि वे छत के रास्ते घर में घुसे। घर के पांच कमरों में से तीन कमरों के ताले तोड़ दिए गए। चोरों ने ट्रंक और गोदरेज अलमारी को तोड़कर उसमें रखे कीमती सामान और नकदी चोरी कर ली। परिजनों के अनुसार, घर में करीब तीन-चार माह पहले ही कोई आया था। शनिवार सुबह जब आसपास के लोगों ने छत के कमरे की खिड़की और दरवाजा खुला देखा तो चोरी की आशंका हुई। सूचना मिलने पर भतीजा सचिन मौके पर पहुंचा और दरव...