भागलपुर, मई 9 -- हवेली खड़गपुर (मुंगेर) से दुर्गेश सिंह की रिपोर्ट शनिवार को नगर के चांदबली स्थान स्थित एससीएस डीएवी पब्लिक स्कूल में विश्व कवि रवीन्द्र नाथ टैगोर की जयंती और मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक विधान और हवन-पूजन से किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय की भूमि दात्री कादम्बरी साहा एवं प्राचार्य डॉ. सुभाष चन्द्रा ने गुरुदेव टैगोर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धा भाव से नमन किया। इस अवसर पर विद्यालय की भूमिदाता कादम्बरी साहा ने कहा कि रवीन्द्र नाथ टैगोर का जीवन हमें राष्ट्रप्रेम और मानवता की प्रेरणा देता है। यह भी पढ़ें- प्रखंड क्षेत्र में धूमधाम से मनी रविंद्र जयंती, कबीगुरु के आदर्शों को जीवन में उतारने का संकल्प उन्होंने विद्यार्थियों को अपन...