भागलपुर, फरवरी 6 -- हवेली खड़गपुर। शुक्रवार को हवेली खड़गपुर जमुई मुख्य मार्ग के नगर के आंबेडकर चौक स्थित सरकारी बस स्टैंड और रमनकाबाद के समीप खैरा मोड के निकट तेज रफ्तार हाईवा और ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। गनीमत रहा कि दोनों दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। लेकिन दुर्घटना में सरकारी बस स्टैंड की दीवार और रमनकाबाद में नगर परिषद का होर्डिंग बोर्ड क्षतिग्रस्त हो गया। जिससे वाहनों की आवाजाही रुक गई और लंबा जाम लग गया। मिली जानकारी के अनुसार पहली घटना एनएच 333 स्थित नगर के सरकारी बस स्टैंड के समीप देर रात करीब 2 बजे के आसपास घटी। जमुई की तरफ से आ रहा तेज रफ्तार हाईवा अनियंत्रित होकर सरकारी बस स्टैंड की दीवार में जोरदार टक्कर मार दिया। जिसमें सरकारी बस स्टैंड की नवनिर्मित चहारदीवारी के एक हिस्से को नुकसान पहुंचा है। बस स्टैंड की दीवार क्षतिग्...