भागलपुर, जुलाई 18 -- टेटियाबंबर (मुंगेर) से अजीत सिंह की रिपोर्ट टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने की दिशा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, टेटिया बंबर में शनिवार को टीबी मरीजों के बीच पोषाहार का वितरण किया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अंसार अहमद के नेतृत्व में 10 टीबी मरीजों को पोषण सामग्री उपलब्ध कराई गई। इस अवसर पर मरीजों को नियमित दवा लेने, संतुलित आहार अपनाने और चिकित्सकीय सलाह का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा कि उचित पोषण और समय पर उपचार से टीबी जैसी बीमारी को पूरी तरह हराया जा सकता है। कार्यक्रम का उद्देश्य मरीजों के स्वास्थ्य में सुधार लाना तथा देश को टीबी मुक्त बनाने के अभियान को गति देना है। यह भी पढ़ें- Nawada News: समाज की सहभागिता से टीबी मुक्त होगा देश इस दौरान बीएचएम, बीएएम, एक...