भागलपुर, अप्रैल 3 -- हवेली खड़गपुर। गुरुवार की देर शाम को नगर के सिंहपुर स्थित नाथ बाबा स्थान में श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के भव्य आयोजन में धार्मिक आस्था की बयार बह रही है। नगर का चप्पा चप्पा भक्ति रसधारा में पुलकित हो रहा है। वैदिक मंत्रोच्चारण से कथा स्थल के साथ दूर दूर तक मंत्रों की ध्वनि से पूरा क्षेत्र भक्ति में डूबा हुआ है। श्रीमद भागवत कथा के शुभारंभ पर मर्मज्ञ कथावाचक उत्तर काशी के त्यागी स्वामी श्रीराम भद्राचार्य जी महाराज ने कहा कि धर्म तो नित्य है यह बदलने की चीज नहीं है। जिसका धर्म बदल जाए उसका धर्म धर्म नहीं है। उन्होंने कहा कि हर प्राणी हर जीव को प्रेम करना चाहिए। प्रेम के बिना कोई जीना नहीं चाहता। भगवान भी प्रेम के बिना नहीं रह सकते। उन्होंने जीवन जीने की कला की सार्थकता बताते हुए कहा कि जिंदगी भगवान देते तो है लेकिन जी...