भागलपुर, मई 2 -- जमालपुर (मुंगेर) से इम्तियाज आलम की रिपोर्ट भगवान बुद्ध की जयंती के उपलक्ष्य में बुद्ध पूर्णिमा का पावन पर्व शुक्रवार को जमालपुर वर्कशॉप स्थित ऑल इंडिया एससी एवं एसटी रेलवे एम्प्लॉइज एसोसिएशन कार्यालय में श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में उपस्थित सदस्यों ने भगवान बुद्ध के आदर्शों पर चलने और उनके संदेशों को जीवन में उतारने का संकल्प लिया। शुरुआत कार्यालय परिसर में स्थापित भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद त्रिशरण और पंचशील का पाठ किया गया, जिससे वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक और भक्तिमय हो उठा। समारोह की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष मुनेश्वर टुडू ने की, जबकि संचालन में अन्य पदाधिकारियों की सक्रिय भूमिका रही। यह भी पढ़ें- बुद्ध ने दी चार आर्य सत्य और अष्टांगिक...