भागलपुर, अप्रैल 13 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। जमालपुर रेलवे स्टेशन पर सोमवार को आरपीएफ और सीआईबी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक की पहचान वासुदेव मंडल के रूप में हुई है, जो कल्याणपुर बंगाली टोला का निवासी है। उसके पिता का नाम ब्रह्मदेव मंडल बताया गया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी भागलपुर-सूरत एक्सप्रेस से सूरत जाने की तैयारी में था और जमालपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर जनरल बोगी के पिछले हिस्से में बैठा था। इसी दौरान छापेमारी कर टीम ने उसके पास से लगभग 14 किलो 900 ग्राम गांजा बरामद किया, जिसकी बाजार में कीमत करीब 8 लाख रुपये आंकी गई है। यह भी पढ़ें- मुंगेर : जमालपुर में 8 लाख रुपये का गांजा बरामद, तस्कर भी गिरफ्तार पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने यह गांजा बंगाल...